
पटियाला में भयानक सड़क हादसा , धड़ से अलग हुआ सिर
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) पटियाला में बीती रात पटियाला के सोहरेयां होटल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। जिससे व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया जिसका कुछ पता नहीं लगा। सूचना मिलने के बाद जब परिवार के मैंबर वहां पहुंचे तो उन्होंने काफी देर तक सिर ढूंढने की कोशिश की परंतु नहीं मिल सका, जिस कारण आज मृतक नवदीप कुमार का संस्कार ही नहीं हो सका।
दूसरी तरफ एस.एच.ओ. प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छानबीन के बाद सुखमन सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कार को भी ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से नवदीप का सिर ढूंढने की कोशिश की जा रही है ताकि उसका संस्कार हो सके। एस.एच.ओ. बाजवा ने बताया कि सुखमन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पाॢटयां रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





















