
विदेश से फिर आई दुखदाई खबर: 2 महीने पहले कनाडा गए पंजाब के व्यक्ति की मौत
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ले रहा है, लगातार विदेशो आ रही खबरों से पंजाब मे बैठे परिजनों की धडकने तेज हो जाती है। अब खबर कनाडा से आ रही है जहां 2 महीने पहले पंजाब से कनाडा गए 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डेहलो निवासी सिमरनजीत सिंह बेदी के रूप में हुई है, जो सरी कनाडा गया था। इस घटना के बाद जहां पूरा परिवार गहरे सदमे में है वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंधित जानकारी देते सिमरनजीत के पिता हरपाल सिंह बेदी ने बताया कि उसका बेटा करीब 2 महीने पहले ही कनाडा गया था। वहीं उसकी 5 साल की बेटी और पत्नी रहते है। गत दिवस सिमरनजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।























