
उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी से जीवन अस्त व्यस्त
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) देश के पहाडो राज्यो मे फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है जिसके कारण सामान्य जनजीवन पूरीतरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात के कारण पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों का जीवन भी पूरीतरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक आज बद्रीनाथ, हेमकुंड,रूपकुंड, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, औली, गोरसों, नन्दा देवी, त्रिशूली, कामेट सहित कई पर्वतों और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हुआ है। रात्रि से ही बद्रीनाथ में हिमपात शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह बर्फबारी तेज हुई, जो दिन भर लगातार जारी रही।





















