
युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध प्रदर्शन दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के उपर हुए लाठीचार्ज का कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने पर के बाद हरीश रावत पुलिस उन्हें एक एबुलेंस से ले गई।
बताया जा रहा है कि कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनुचित गतिविधियों के विरोध में गांधी पार्क में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी. इसके बाद में जैसे ही छात्र घंटाघर चौक की ओर बढऩे लगे, स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ.























