
CET के तहत ग्रुप सी और डी की भर्तियों में 17 साल के युवक भर्ती नहीं हो सकेंगे-मुख्य सचिव
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) CET के तहत ग्रुप सी और डी की भर्तियों में 17 साल के युवक भर्ती नहीं हो सकेंगे। इसके लिए 18 साल की आयु अनिवार्य है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी विभागों, बोर्ड और निगमों को निर्देश दिए हैं कि वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी औ डी के पदों की मांग नए सिरे से भेजें। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च, 2022 को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों, बोर्डों व निगमों आदि को सेवा नियमों, उपनियमों, अधिनियमों में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था।























