
पंजाब मे फिर आई विदेश से दुखभरी खबर
विदेशो मे नही रूक रहा है भारतीयो की मौत का सिलसिला
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता): विदेशों में भारतीय छात्रों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। बताया जा रहा है कि कनाडा में पढ़ाई के लिए गई पंजाब की युवती खुशनीत कौर की मौत की खबर आई है। वहीं पढ़ाई के लिए कनाडा गई अब एक और युवती खुशनीत द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खुशनीत कौर डिप्रैशन की शिकार बताई जा रही थी, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं खुशनीत की मौत की खबर सुनकर परिवार का हाल बेहाल है।























