
नशा बेचने वालो की अब नही है खैर
नशा तस्करों के खिलाफ गांव बिसनीवाला के गांववासियों ने खोला मोर्चा
गांव वाले लठ्ठ को तेल लगा कर रखते है, ब्रेसबी नाल करदे ने नशा तस्करो का इंतजार
बिसनीवाला गांववासियों ने बना दी स्पैशल टास्क फोर्स
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब में अब नशा तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और गांवों में अब ठीकरी पहरे लगाकर गांववासी लठ्ठ को तेल लगाकर नशा तस्करो का ब्रेसबी से इंतजार करते है। मामला पंजाब के गुरदासपुर जिला के गांव बिसनीवाला का है जहां पुलिस को बार बार शिकायतें देने के बावजूद भी गांव मे नशेडी व नशा तस्करों नही माने तब बिसनीवाला गांववासियों ने खुद ही पहरा लगाकर सौंगध खा ली कि अब गांव मे नशा न बिकने दिया जायेगा और न ही करने दिया जायेगा। यह जानकारी बिसनीवाला के समाजसेवी बलराज सिंह पन्नू ने दी हेै।
समाजसेवी बलराज सिंह पन्नू ने बताया कि गांव मे नशा तस्करो के दिन प्रतिदिन बढते होैसलों व गांव मे लगातार बढ रही मारपीट व चोरी की घटनाओं को देखते हुए गांववासियो ने स्पैशल टास्क फोर्स बनाई है। उन्होने बताया कि पिछले 25 तारिख को गांव मे एक साथ ही चार पांच घरो के ताले तोडकर लाखो की नगदी व पैसे लूटे और पीडितों के साथ खूब मारपीट की गई जिसके बाद हम सभी गांववासियों ने एकजुट होकर नशा तस्करो के खिलाफ टास्क फोर्स का गठन किया गया है। अगर गांव मे कोई भी शकी बंदा गांव मे नशा बेचते हुए पकडा गया तो उसको अच्छी खासी मरम्मत की जायेगी।
गांववासियों ने ऐलान कर दिया है कि अगर कोई गांव मे शकी बंदा नशा बेचते पकडा गया तो उसे पुलिस के हवाले नही किया जायेगा उसको गांववासी अपने तरीके से ही समझायेगे। गांव मे टिहरी पहरा दिन रात 24 घंटे लगाया जायेगा। गांववासियों ने बताया कि कई बार नशा तस्करो को पकडा गया लेकिन पुलिस की तरफ से कोई खास कार्रवाई नही की गई जिसे देखते हुए गांववासियों ने अपनी ही टास्क फोर्स का गठन किया है। तो अब ध्यान रखे कि गांव बिसनीवाला मे अगर देर सवेर कोई शकी बंदा नशा बेचते पकडा गया तो उसकी अब खैर नही है।























