
गाजियाबाद कोर्ट में अचानक एंट्री मारी तेंदुए ने, लोगो ने जब देखा तो मची भगदड
तेंदुए ने कई लोगों को किया लहूलुहान
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) जिला न्यायालय में करीब चार बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अचानक तेंदुआ घुस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने वकील और सिपाही समेत 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे बाद उसे वन विभाग की टीम ने बेहोश करके पकड़ लिया। कोर्ट प्रबंधक ने बताया कि जैसे ही तेंदुआ घुसने की जानकारी मिली, तत्काल वन विभाग की टीम को फोन से सूचना दी गई। उसके 15 मिनट बाद वन विभाग की टीम पुष्टि करने के लिए पहुंची। तब तक अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए को पुलिस चौकी के पास बनी सीढ़ी वाले शटर में बंद कर दिया।





















