
दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई,कारोबारी गौतम मल्होत्रा गिरफ्तार
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) : ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गौतम मल्होत्रा पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। जहां ईडी जज के सामने उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। गौतम मल्होत्रा पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों में शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। हैदराबाद से एक सीए भी हुए गिरफ्तार।वहीं इससे पहले आज सुबह सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में हैदराबाद से चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया था।
आपको बता दें कि गौतम मल्होत्रा शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर हैं और उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। गौतम मल्होत्रा, पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम मल्होत्रा को दिल्ली अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। गौतम मल्होत्रा पंजाब और अन्य क्षेत्रों में शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।























