
झारखंड सीएम हेमंत पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब मे पहुंचे। इस दौरान सीएम सोरेन ने वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया और शुकराना अदा किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि अमृतसर आएं और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में न आएं ये कभी हो ही नहीं सकता। यहां आकर वह कोई राजनीति की बात नहीं करना चाहते।























