केजरीवाल सरकार पर लगे बीजेपी नेताओं की जासूसी के आरोप
टैक्सपेयर्स की जासूसी करती है केजरीवाल सरकार: मनोज तिवारी
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर भाजपा नेताओं की जासूसी के आरोप लगे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 2015 में आम आदमी सरकार ने नेताओं और अफसरों की जासूसी कराई थी। इसके लिए एक फीडबैक यूनिट बनाई गई थी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर केजरीवाल की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आप नेता दिल्ली के टैक्सपेयर्स की जासूसी करते हैं. इस बारे में फीडबैक अपने नेतृत्व को देते हैं. इतना ही नहीं, आप नेता छिपकर सभी की बातें भी सुन रहे हैं सूत्रों के मुताबिक, CBI ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से आगे जांच करने की इजाजत मांगी है और LG ने यह मामला अब राष्ट्रपति के पास जांच के लिए भेज दिया है।