
पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बड़ा फैसला
इस तारिख तक सरकारी दफ्तरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने संबंधित सर्कुलर जारी
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.एल.) ने बड़ा फैसला लिया है जिसमे पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सरकारी विभागों को एक मार्च तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा सरकारी विभाग ऐसा नहीं करते तो बिजली की सप्लाई काट दी जाएगी। राज्य के 53000 सरकारी विभाग को इस संबंधी नोटिस भेज पावर कॉम विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस तरह सरकार को अब बिजली बिलों का भुगतान करना पड़ेगा।इसके अलावा सिचाई विभाग की तरफ 20 करोड़ और सरकारी स्कूलों की तरफ 10 करोड़ के बिजली बकाए है।























