
पंजाब के इस जिले मे लव मैरिज का खौफनाक अंत
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा भिखीविंड मे लडक़ी की लव मैरिज का खौफनाक अंत हुा है शादी के मात्र 17 दिनो के बाद ही पति ने बीती रात गला दबा कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना भिखीविंड की पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए बनती कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। मृतका के पिता ने मांग की है कि पुलिस द्वारा गंभीरता दिखाते हुए हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, थाना भिखीविंड के एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह का कहना है कि बीती रात लडक़े, लडक़ी का आपस में झगड़ा हुआ था। लडक़े ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबाते हुए हत्या को अंजाम दे दिया। मृतका के पिता के बयान दर्ज करते हुए बनती कार्रवाई की जा रही है।





















