
तुर्किये और सीरिया भूंकप के बाद लगातार मौत के आंकडे बढते हुए
खौफ के साए में देश
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में सोमवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद लगातार मौत के आंकडे बढते जा रहे है। हर जगह चीख पुकार व सिसकियां ही सुनाई दे रही है, मौत का मंजर ऐसा कि हर जगह मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। अब तक कुल 8000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भूकंप के चलते भारी नुकसान हुआ है. कई बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह गिर गईं हैं। तुर्किए के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि कहारमनमाराश इलाके में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक भूकंप के कुल 435 झटके दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद से राहत और बचाव कार्य के लिए अब तक कुल 60,217 कर्मचारी और 4,746 वाहन और निर्माण उपकरण तैनात किए जा चुके हैं।तुर्किए में आए भूकंप के बाद भारत ने भी तुर्किए के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. भारत ने राहत सामग्री, उपकरण और सैन्यकर्मियों से भरे चार सी-17 विमान. करीब 108 टन से अधिक वजन के राहत पैकेज तुर्किए भेजे हैं।























