
पंजाब मे भीषण सडक हादसे मे माता पिता के इकलौते बेटे की मौत
इलाके मे शोक की लहर
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के बलाचौर गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर मोटरसाईकल सवार प्रिंस की गाडी से भीषण टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची माहिलपुर थाने की पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गांव रामपुर बिल्लड़ो में कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था और हादसे के वक्त स्कूल जा रहा था तो एक दूध लेकर जाने वाली गाड़ी नंबर (पीबी 08 सीएच 9895) गाड़ी से टक्कर हो गई। गाड़ी से टकराने के कारण वह मुख्य सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।





















