
दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली मेयर चुनाव मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और जल्द सुनवाई की मांग की। हालांकि, शीर्ष न्यायालय ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह बुधवार को सुनवाई करेगी. ‘आप’ ने मनोनीत पार्षदों के वोट डालने के फैसले को चुनौती दी है।
दरअसल, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन अपने महापौर को चुनने में एक महीने में तीसरी बार सोमवार को नाकाम रहा, जिसके बाद ‘आप’ ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मेयर पद का चुनाव समयबद्ध तरीके से एवं अदालत की निगरानी में कराने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है।





















