
आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री धर्मसोत को कोर्ट ने भेजा ने इतने दिनों के पुलिस रिमांड पर
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता):पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किये गये पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आज कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बतां दे कि कल पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजीलैंस ब्यूरो ने चल रही जांच पड़ताल के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत मोहाली पंजाब के थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया था कि 01-03-2016 से 31-03-2022 तक की चेकिंग अवधि में उक्त पूर्व मंत्री व उनके परिवार की कुल आय 2,37,12,596.48/- रुपये थी जबकि व्यय 8,76,30,888.87/- रुपये था जो 6,39,18,292.39/- रुपये अधिक थी यह खर्चा उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है। उन्हे आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था।























