
हरियाणा सिविल सर्विसेज में पहला स्थान हासिल किया कमल चौधरी ने
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के पास नयागांव इलाके के रहने वाले देशराज चौधरी के बेटे कमल चौधरी ने हरियाणा सिविल सर्विसेज में पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि को परिवार माता जयंती माजरी का आशीर्वाद बता रहा है।
बातचीत में कमल ने कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने 12 से 13 घंटे की पढ़ाई की। इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूर रहे। व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल किया क्योंकि इन पर काफी स्टडी मैटेरीयल आता है।





















