
जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण शुरू
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज से जेईई मेंस 2023 के अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर देगी। जो स्टूडेंट्स जेईई मेंस 2023 के सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईई एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2023 तय की गई है । परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप मार्च के तृतीय सप्ताह में और एडमिट कार्ड आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे।





















