एशिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का PM मोदी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरू में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और एचएएल के प्रमुख मौजूद रहे। एचएएल के प्रमुख ने पीएम मोदी ध्रुव हेलिकॉप्टर की एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस फैक्टरी की आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। यह फैक्टरी 615 एकड़ में स्थित है। शुरुआत में इसमें लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन होगा। इस केंद्र से भारत हेलीकॉप्टर की अपनी संपूर्ण आवश्यकता को स्वदेशी रूप से पूरा करने में सक्षम बन जाएगा और हेलीकॉप्टर डिजाइन, विकास और निर्माण में आत्मनिर्भरता का गौरव प्राप्त करेगा






















