
पंजाब के इन 2 विधायको को आम आदमी पार्टी ने दी बडी जिम्मेदारी
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी जब से सरकार मे आई है तब से एक के बाद एक नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है वही पार्टी अब दूसरे राज्यो मे भी मजबूती से कदम बढा रही है। इसी लडी मे आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 2 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और करतारपुर से विधायक बलकौर सिंह को जम्मू का प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि गोल्डी कंबोज ने जलालाबाद से सुखबीर बादल को चुनावों में हराया था। वहीं इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हाथ दोनों जिम्मेदारियां थी, जो अब दोनों विधायकों को सौंप दी गई है।
























