पंजाब के इस जिले में ताबड़तोड़ गोलियां से पूर्व सरपंच की हत्या
इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कार में आए सात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके गांव के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह (55) की हत्या कर दी। स्वर्ण सिंह की छाती में गोली लगी। बताया जा रहा है कि घायल पूर्व सरपंच ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी हमला भी किया एसएसपी बटाला सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपी भी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम मोर्चरी में रखवा दिया है और बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...
























