
पंजाब के इस जिले मे गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आज और कल बंद रहेंगी शराब-मीट की दुकानें
सूबे मे जगह जगह निकाली जायेगी शोभायात्राएं
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) देश मे गुरु रविदास जयंती बडी धूमधाम से मनाई जाती है जगह जगह कीर्तन व लंगरों का आयोजन किया जाता है। वही पंजाब मे भी गुरू रविदास जयंती का बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। पंजाब के जालंधर जिले गुरू रविदास जंयती पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रास्ते में आने वाली सभी शराब और मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जालंधर के डीसी ने आदेश दिया है कि 4 व 5 फरवरी को गुरु रविदास जी के शोभा यात्रा के दौरान शराब और मीट की दुकाने बंद रहेंगी।
गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर जो शोभा यात्रा निकाली जाएगी उसका स्वागत करने की लिए मंच और लंगर का आयोजन नज़दीक एलजी शोरूम, छाबड़ा स्वीट, जालंधर में किया जाएगा। कृष्ण लाल द्वारा लंगर ओर्गनइज किया जाएगा और इस 33वें लंगर आयोजन की प्रधानगी रिटायर्ड अम्बेस्डर रमेश चन्दर करेंगे।





















