
पंजाब के इस जिले मे गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कल से बंद रहेंगी शराब-मीट की दुकानें
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) देश मे गुरु रविदास जयंती बडी धूमधाम से मनाई जाती है जगह जगह कीर्तन व लंगरों का आयोजन किया जाता है। वही पंजाब मे भी गुरू रविदास जयंती का बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। वही पंजाब के जालंधर जिले गुरू रविदास जंयती पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रास्ते में आने वाली सभी शराब और मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जालंधर के डीसी ने आदेश दिया है कि 4 व 5 फरवरी को गुरु रविदास जी के शोभा यात्रा के दौरान शराब और मीट की दुकाने बंद रहेंगी।























