
नागालैंड और मेघालय में चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
नगालैंड की 20 सीटों पर BJP ने किये प्रत्याशी घोषित
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) नागालैंड और मेघालय में चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है और नगालैंड और मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा है कि भाजपा नगालैंड की 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं बाकी की 40 सीटें सहयोगी दल एनडीपीपी को दी गई हैं।
बता दें कि नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है जबकि चुनावों के परिणाम दो मार्च आएंगे। ऐसे में भाजपा ने 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
नागालैंड में बीजेपी अपने सहयोगी दल एनडीपीपी के साथ मिलकर सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 60 में से 20 सीटों पर बीजेपी और 40 सीटों पर सहयोगी एनडीपीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में गुरुवार को बीजेपी ने अपने सभी 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
























