
बैंक मे अगर काम है तो कल ही निपटा ले नही तो होना पडेगा परेशान
यू.एफ.बी.यू ने मांगों को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) अगर बैंक आपको बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना है तो कल यानि की शुक्रवार को निपटा ले नही तो परेशान होना पडेगा। कल बैंक खुले रहेंगे। उसके बाद 28 जनवरी को चौथे शनिवार के कारण बंद बंद रहेंगे। 29 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में द बंद रहने वाले हैं। 30 जनवरी, सोमवार और 31 जनवरी, मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल है। इस कारण 30 और 31 जनवरी को बैंक ब्रांच का कामकाज प्रभावित होने वाला है।
जानकारी देते हुए यू.एफ.बी.यू. के संयोजक नरेश गौड़ ने बताया कि आई.बी.ए. ने नवंबर 2020 में यूनियन के शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई मुद्दा हल नहीं हुआ है। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स लुधियाना इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक, फव्वारा चौक के समक्ष रैली कर विरोध प्रदर्शन किया गया।





















