
पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट मे
आज और कल गंभीर शीतलहर की चेतावनी
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) इस समय पंजाब और पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है। सर्दी के कहर से आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में आज व बुधवार को शीतलहर व पाला पडऩे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को धुंध नहीं थी। धूप निकलने के कारण राहत थी इसलिए पिछली बार की तरह पूरा दिन शीतलहर की स्थिति नहीं थी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को आने वाले कुछ दिनो मे राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।























