
सिनेमा जगत से दुखद खबर: दिग्गज इतालवी अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा का निधन
चंडीगढ, 17 जनवरी (विश्ववार्ता) सिनेमा जगत की 1950 के दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टारडम हासिल करने वाली दिग्गज इतालवी अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा का आज यानी 16 जनवरी को रोम में निधन हो गया है। एक्ट्रेस 95 साल की थीं। अपनी एक फिल्म के टाइटल की वजह से जीना को उस वक्त ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ के खिताब से भी नवाजा गया था।एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने की है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।





















