
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) टीवी के चर्चित सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय से सभी का मनोरंजन किया लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहे।
सुनील महज 40 साल के थे। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे























