
महिला कोच से छेड़छाड़ मामला: पीडि़ता की बढ़ाई गई सुरक्षा
24 घंटे महिला कोच की सुरक्षा में तैनात रहेंगी पुलिस
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा में महिला जूनियर कोच की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अब 24 घंटे उनके साथ ही दो और महिला सिपाही तैनात की गई है. सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच की जान को खतरा है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह से विवाद के बाद जूनियर महिला कोच को लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला कोच के द्वारा इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस में भी की गई है























