
महिला कोच से छेडख़ानी मामले मे अब खाप पंचायत की बडी हुंकार
सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) महिला कोच से छेडख़ानी मे हरियाणा की सियासत इस समय पूरे उबाल पर है। पूरे प्रदेश मे विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलवार हो रही है। वही खाप पंचायतों ने संदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। दिल्ली के गांव झाड़ोदा में हुई सर्वखाप महापंचायत में पिछले दिनों हुई धनखड़-12 खाप में लिए गए फैसले का समर्थन किया गया।
पंचायत ने फैसला लिया कि अगर कल तक सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो डागर खाप और पालम-360 समेत तमाम सामाजिक पंचायतें धनखड़ खाप के साथ आंदोलन करेंगी। वहीं, कादयान सर्वजात खाप पंचायत ने भी धनखड़-12 खाप के निर्णय का समर्थन किया। इससे पहले धनखड़-12 और गुलिया खाप भी मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग कर चुकी हैं।





















