
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों को अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन
चंडीगढ, 1 जनवरी (विश्ववर्ता) केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को दिया जाने वाला अनाज अब एक साल तक मुफ्त दिया जाएगा. एनएफएसए के तहत अब 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा. खाद्य मंत्रालय ने एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2023 तक सभी एनएफएसए लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न के शून्य मूल्य को अधिसूचित किया एक बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार वर्ष 2023 के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सब्सिडी वहन करेगी। मंत्रालय ने मुफ्त अनाज के मद्देनजर लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करने वाले डीलर का मार्जिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर राज्यों को परामर्श भी जारी किया है।























