
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव ने की अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक
कोविड तैयारियों की समीक्षा की
चंडीगढ, 1 जनवरी (विश्ववर्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कोविड को लेकर हाईलेवल बैठक कर कोरोना पर तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी समेत नीति आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि चीन में कोरोना तबाही मचा रहा है। चीन के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा था कि अगले 40 दिन बेहद अहम हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।मांडविया ने कहा कि ऐसे यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले हवाई सुविधा पोर्टल पर अपनी आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साझा करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर कोविड जांच करानी होगी। मंत्री ने कहा कि यह नियम भारत पहुंचने पर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दो प्रतिशत यात्रियों के यादृच्छिक (रैंडम) परीक्षण के अतिरिक्त है।























