
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटीईटी का किया परिणाम घोषित
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) में 15.83 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) में 16.46 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) में 09.85 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एचटेट की दो दिन तक प्रदेश के सभी 22 जिलों में हुई आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन में 1733 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।





















