
चंडीगढ़ डीसी विनय प्रताप सिंह आज ट्रेनिंग के लिए रवाना
पढिये किस आईएएस अधिकारी को मिला चार्ज
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ़ डीसी विनय प्रताप सिंह आज ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए, उनकी जगह आईएएस यशपाल गर्ग को डीसी का प्रभार दिया गया। इसके साथ ही आईएएस विनोद पी कावले और आईएएस हरगुनजीत कौर को भी प्रभार दिया गया है। बता दें कि डीसी विनय प्रताप सिंह 13 जनवरी 2022 तक प्रशिक्षण पर रहेंगे।
























