
मनीमाजरा में बुजुर्ग की पड़ोसियो द्वारा पिटाई से मौत
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मोरी गेट मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग की रिश्तेदारों की पिटाई के बाद मौत हो गई। बुजुर्ग की बेटी हरसिमरन कौर ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार, करनैल सिंह, उसकी पत्नी सुरिंदर कौर, जमाई राजिंदर और भांजे हरविंदर ने उसके पिता जीत सिंह (61) से सुबह के समय मारपीट की। इस दौरान उसके पिता अचेत हो गए जिन्हें मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल पहुचाया गया। जहा जांच के बाद डॉंक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौली जागरा थाना प्रभारी जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।





















