
नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता के गर्भ को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गिराने की दी अनुमति
हाईकोर्ट ने क्या कहा, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता के 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की मंजूरी दी है। हाईकोर्ट ने कहा, दुष्कर्म के बाद पैदा हुआ बच्चा पीडि़ता को उससे हुए अपराध व पीड़ा की याद दिलाता रहेगा। यह उसके शरीर व आत्मा के साथ हुए निर्मम अपराध की गवाही है।
हाईकोर्ट ने कहा कि जीवन सिर्फ सांस लेने का नाम नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन यापन करना चाहता है। ऐसे में सम्मान न मिलने पर मां व बच्चे दोनों को ही पीड़ा व अन्याय की भावना से गुजरना पड़ता है।























