
पुडुचेरी में 32 साल के ‘हाथी लक्ष्मी’ की मौत से पूरा शहर गम मे डूबा
सीएम से लेकर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) पुडुचेरी से एक 32 साल के हाथी के अचानक निधन से पूरा शहर गमगीन हो गया है। हाथी की मौत की खबर से पूरा शहर गमगीन हो गया और हर कोई उसे श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। इस हाथी का नाम ‘लक्ष्मी’ था और उसका निधन 32 साल की उम्र में हुआ, बताते हैं कि लक्ष्मी मंदिर मार्ग पर टहलने के दौरान अचानक गिर पड़ी और हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया। उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन मुख्यमंत्री एन रंगासामी सहित अन्य लोगों ने हाथी को श्रद्धांजलि दी।























