
हरियाणा मे सीईटी परीक्षा मे नकल कराने का मामला आया सामने
सीसीटीवी कैमरे मे कैद
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा मे 5 और 6 नंवबर को हुई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम में नकल कराने का मामला सामने आया है। सिरसा रोड स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में ड्यूटी पर तैनात एक निरीक्षक ही परीक्षार्थियों को नकल करवाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ।
एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. हालांकि फतेहाबाद के महाराजा अग्रसेन स्कूल में 6 नवंबर को सुबह की शिफ्ट में नकल हुई. इस परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक एक परीक्षार्थी से उत्तर पूछ कर दूसरे परीक्षार्थी को बता रहा था.





















