
सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदनों की मांग – डॉ. बलजीत कौर
आवेदन भरने की आखिरी तारीख़ जानिये
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से मिशन वात्सल्य के अधीन विभिन्न पद भरने के लिए आवेदनों की मांग की गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मिशन वात्सल्य स्कीम अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। इस स्कीम का मिशन बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार और सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाना है। इसको सुचारू ढंग से चलाने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्टोर कीपर कम अकाऊंटैंट, पैरा मैडीकल स्टाफ, कुक, हाऊस कीपर और हैलपर के पद भरने के लिए आवेदन मांगें हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आवेदक ह्यह्य2ष्स्र.श्चह्वठ्ठद्भड्डड्





















