
हरियाणा मे फिर उठ रही है किसान आंदोलन की चिंगारी
गुरनाम सिंह चढूनी ने दिया सरकार को दिया अल्टीमेटम
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि हरियाणा मे फिर से किसान आंदोलन की चिंगारी सुलगने लगी है। भारतीय किसान यूनियन ने फिर से किसान आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर 24 नवंबर को अंबाला में रेल रोककर इसकी शुरुआत की जाएगी।
अंबाला के मोहड़ा की अनाज मंडी में हजारों की संख्या में किसान एकत्रित होकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। चढूनी ने कहा कि दिल्ली में 13 महीने 13 दिन चले किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने लिखित में सभी प्रकार के केस वापस लेने की किसानों की शर्त को माना था।























