
देशभर में दूरदर्शन की मुफ्त सेवाओं के लिए लगे हाई पॉवर ट्रांसमीटर का प्रसारण बंद
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) देशभर में दूरदर्शन की मुफ्त सेवाओं के लिए लगे हाई पॉवर ट्रांसमीटर का प्रसारण 31 अक्टूबर 2022 से बंद कर दी जाएंगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन के 412 रिले केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है। देशभर के विभिन्न राज्यों के 412 जिलों में दूरदर्शन रिले सेंटर्स से होने वाला नेशनल और रीजनल प्रसारण केंद्र सरकार बंद कर रही है।
बता दें कि टी.वी. टावर पिछले 43 वर्षों से यह सेवाएं दे रहा था लेकिन अब 31 अक्तूबर से यह सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गौरतलब है कि जालंधर के इस टी.वी. टॉवर का निर्माण 1975 में किया था जो 1979 में कार्यक्रम पेश करने के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था।























