
चंडीगढ में अनोखी शादी: स्मार्ट सिटी योजना की मदद से जीरो वेस्ट वेडिंग शादी हुई आयोजित
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक निजी होटल में पहली जीरो वेस्ट वेडिंग (कूड़ा मुक्त शादी) हुई। स्मार्ट सिटी योजना की मदद से आयोजित इस अनोखी शादी में क्यूआर कोड से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शगुन भी दिया। कार्यक्रम में एक भी ऐसा सामान नहीं था, जिसमें प्लास्टिक का उपयोग किया गया हो। जिन सामानों का उपयोग हुआ, उन्हें मौके पर ही निस्तारित कर पुनर्चक्रण किया गया। सजावट के लिए उपयोग किए गए फूलों को बाद में खाद बनाने के लिए भेज दिया गया।





















