पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में रही पूर्णतय विफल: तरुण चुग
गत सात दिनों में ही पराली जलाने की घटनओं में 69 फीसदी इजाफा हुआ, यह मानवता के प्रति आपराधिक घटना
(आम आदमी पार्टी की सरकार की नलायक सरकार ने उत्तर भारत गैस चैम्बर बना दिया
वायु, जन जंगल, जीव,जंतु,जीवन को विष से भर रहे है जिससे कैंसर, दमा, अलर्जी, चर्म रोग एवम हार्ट अटैक में बढ़ावा हो रहा हैं )
चंडीगढ़,2 नवंबर:भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवंम तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग ने प्रदेश में इस बार पराली जलाने की बढ़ रही घटनाओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो प्रदेश में सत्ता में आने के बाद पराली जलाने पर पाबन्दी लगाने का दावा करते थे, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ पराली जली है। यह प्रदेश के वातावरण के साथ-साथ उपजाऊ भूमि की गुणवत्ता को नष्ट करने, मानव जीवन की पीडियो की प्रजनन शक्ति को समाप्त करने का गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।
चुग ने कहा की 24 अक्टूबर तक प्रदेश में लगभग 45-50 फीसदी रकबे से धान की कटाई हो चुकी है। इस कारण दिल्ली एनसीआर में तेजी से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसरो के अनुसार 15 सितंबर से 28 अक्टूबर तक 10,214 धान अवशेष जलाने की घटनाएं हुई हैं। इनमें से 7,648 पराली जलाने की घटनाएं पंजाब में रिपोर्ट हुई है। यह वृद्धि पिछले वर्ष से लगभग 33.5 फीसदी है। वर्तमान धान कटाई के मौसम के दौरान लगभग 71 प्रतिशत खेत में आग लगी है। केवल सात जिलों अमृतसर, संगरूर फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, पटियाला और तरनतारन में सबसे अधिक पराली जली है। जो वायु, जन जंगल, जीव,जंतु, जीवन को विष से भर रहे है। जिससे कैंसर, दमा, अलर्जी, चर्म रोग एवम हार्ट अटैक में बढ़ावा हो रहा है। वहीं पर भगवंत मान की आम आदमी पार्टी की सरकार ना तो पराली का कोई प्रबंध कर पाई ना ही किसानो को समझा पाई ना रोक पाई। ऐसा लगता है पंजाब में सरकार नाम की कोई इंस्टिट्यूशन नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने उत्तर भारत गैस चैम्बर बना दिया है।
तरुण चुग ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के अनुसार गत 7 दिनों में पराली जलाने की घटनाओं में लगभग 69 फीसदी इजाफा हुआ है। दुःख का विषय यह है की पंजाब सरकार किसानो को धन के अवशेष संभालने के लिए जरूरी मशीनरी उपलब्ध करवाने में असमर्थ रही है। केंद्र सरकार ने अपनी सीआरएम योजना के माध्यम से पंजाब सरकार को धन उपलब्ध कराया है।अकेले पंजाब सरकार को बीते पांच वर्षों से लगभग 1,347 करोड़ की राशि जारी हुई है। चालू वर्ष में 1,20,000 से अधिक मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 8000 नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति का दावा कर रही है। लेकिन जमीन हकीकत बयान कर रही की पंजाब सरकार इस मामले में फैल हो चुकी है।