
लुधियाना के ग्यासपुरा की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हडकंप
कुछ लोगो की हालत बिगडने से लोगो मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) लुधियाना के ग्यासपुरा एरिया में आक्सीजन प्लांट में कार्बन डाईआक्साइड लीक होने से हडकंप मच गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पाइप फटने के कारण गैस रिसाव हुआ है। जिसमें कुछ लोगों की हालत भी बिगड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और रेस्क्यू ऑपरेशान भी शुरू कर दिया है। फिलहाल इलाका के हालात काबू में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने प्लांट की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























