
पीजीआई में क्लीनिकल जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संस्थान के निदेशक को सौंपी
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पीजीआई में बेहोशी की दवा से मौत के मामले की क्लीनिकल जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संस्थान के निदेशक को सौंप दी है लेकिन रिपोर्ट मिलने के 48 घंटे बाद भी पीजीआई प्रशासन खुलासा नहीं कर रहा है। बचाव के लिए कहा जा रहा है कि व्यस्तता के कारण अब तक रिपोर्ट का आकलन नहीं किया जा सका।
पीजीआई में बेहोशी की दवा प्रोपोफोल से पांच मरीजों की मौत के मामले में दवा की जांच के लिए पीजीआई प्रशासन ने 26 अगस्त को एक कमेटी गठित की थी। इसमें न्यूरो सर्जरी व एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख की देखरेख में जांच प्रक्रिया पूरी की जानी थी जिसमें मौत के कारणों का पता लगाना था।





















