
इस वकत की बडी खबर
अमृतसर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर दिन-दहाड़े चली तलवारें, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर अमृतसर कोर्ट कॉम्प्लेक्स से आ रही है जहां जब एक व्यक्ति द्वारा महिला पर नंगी तलवार के साथ जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिस कारण कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर डर व दहशत का माहौल बना हुआ है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह निवासी गांव भित्तेवाड़ के रुप में हुई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि जिस महिला पर हमला किया गया वह कोर्ट में पेशी के लिए आई थी और उस पर अपने पति को जहर देकर मारने के आरोप हैं। वहीं पुलिस ने ससुर को काबू कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।























