
शिरोमणि अकाली दल को बडा को झटका
प्रधान सुखबीर बादल के सलाहकार ने अकाली दल को छोड इस पार्टी का थामा दामन
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता)शिरोमणि अकाली दल को बडा झटका लगा है अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के सलाहकार चंद्रभान चौहान ने अकाली दल को अलविदा कह कर फिर से भाजपा के साथ जुड गये है। इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दी है। चंद्रभान चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी मे भाजपा में शामिल हुए है। इस मौके पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि चंद्रभान चौहान के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।






















