
इस वकत की बडी खबर :गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से फरार मामले मे सीआईए इंचार्ज गिरफतार
डीजीपी ने दिये मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के आदेश
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी दीपक टीनू देर रात पुलिस हिरासत से फरार मामले मे बडी खबर आ रही है कि दूसरे जिले की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए लारेंस बिश्नोई गैंग के मैंबर दीपक टीनू की फरारी के बाद लापरवाही के आरोप में सीआईए इंचार्ज को गिरफतार कर लिया गया है तथा उसे निलंबित भी कर दिया गया है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है जिसके बाद सीआईए इंचार्ज को आर्टीकल 311 के तहत नौकरी से डिसमिस किया जा रहा है। डीजीपी के अनुसार पलिस की विभिन्न टीमों को आरोपी की गिरफतारी के लिए स्पशेल आपरेशन चलाया जा रहा है तथा टीमें निकल चुकी है।























