
डेरा प्रमुख राम रहीम को हाइकोर्ट से बडी राहत
पढिये क्या था मामला
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को एक अन्य मामले में राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में उसे यह राहत दी। हाई कोर्ट ने उसकी नियमित जमानत रद करने की मांग वाली सीबीआइ की याचिका को खारिज कर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि डेरा प्रमुख एक अन्य मामले में दोषी ठहराया गया है। सजा होने के बाद उसे कई बार फरलो/पैरोल पर रिहा किया जा चुका है ,लेकिन गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का उस पर कोई आरोप नहीं लगा।
।























